फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सावधान! शहर की पांच गलियां और सड़क ऐसी, जहां अक्सर होती हैं वारदात

विज्ञापन
फतेहाबाद के शिव चौक में अमर ज्योति मंदिर वाली गली
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद की छह ऐसी गलियां व सड़क हैं, जहां से रात के समय गुजरने से पहले आप सोच लें, कहीं कोई वारदात आपके साथ न हो जाए। बिना स्ट्रीट लाइटों के इन गलियों व सड़कों पर अक्सर लोगों के साथ वारदात होती रही है। पिछले एक सप्ताह में छीना झपटी की तीन वारदात हुई हैं, हाल ही में फतेहाबाद की अमर ज्योति वाली गली में एक व्यक्ति से पेचकस के दम पर स्कूटी लूट ली गई।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में नशाखोरी का असर यह हो गया है कि अब यह लोग सरेआम स्नेचिंग को अंजाम तो देते हैं, वहीं रात के समय उन गलियों में छिपे बैठे रहते हैं, जो रात के समय सुनसान हो जाती हैं और कोई व्यक्ति यहां से गुजरता है तो उस पर हमला बोलकर उससे छीना छपटी कर लेते हैं। फतेहाबाद शहर में छह ऐसी गलियां व सड़क हैं जो रात के समय सुनसान हो जाती हैं और कोई बड़ी वारदात लोगों के साथ हो सकती है। ज्ञात रहे कि फतेहाबाद में 24 घंटे के अंतराल में ही स्कूटी व मोबाइल स्नेचिंग के केस सामने आ चुके हैं।

1. भट्टू रोड स्थित हैफेड गोदाम
भट्टू रोड पर हैफेड गोदाम के इलाका तो क्राइम क्षेत्र बन गया था। यहां पर एक साल से पहले स्ट्रीट लाइट नहीं जलती थी, जिस कारण अक्सर बदमाश टाइप युवक रेहड़ी चालकों पर हमला बोल देते थे। एक रेहड़ी चालक पर तो चाकू से हमला कर उसे घायल कर उससे रुपये भी यहां से छीने गए। कुछ दिन पहले ही अनाज मंडी के एक आढ़ती से भी मारपीट कर उनका सोने का कड़ा छीनने की वारदात यहां पर हो चुकी है।
विज्ञापन


2. अमर ज्योति मंदिर वाली गली
फतेहाबाद के अमर ज्योति मंदिर वाली गली। हालांकि यह आबादी वाला इलाका है, लेकिन यहां पर आपराधिक घटनाएं अधिक हो रही हैं। इस गली का एक हिस्सा ऐसा है, जहां रात को स्ट्रीट लाइट नहीं जलती और यहां पर अक्सर बदमाश टाइप लोग अंधेरे में बैठे रहते हैं। हाल ही में सोया चाप की दुकान चलाने वाले महेश कुमार को पेचकस व चाकू दिखाकर यहां पर उनसे स्कूटी छीन ली गई। यही नहीं यहां के निवासियों के घर से गेहूं आदि भी चोरी होते रहते हैं। यहां के निवासी रोहित ने बताया कि यह गली चोर उचक्कों का अड्डा बनी हुई है। उनके घर से भी गेहूं की चोरी हुई है। वहीं स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां पर नशेड़ी अक्सर बैठे रहते हैं, वह चाकू छूरी दिखाकर रात के अंधेरे में लोगों से रुपये छीन लेते हैं। हालांकि 100-200 रुपये के लिए कोई पुलिस को शिकायत नहीं करता, लेकिन यह गली अब बदमाश नशेडिय़ों का अड्डा बन चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर यहां पर स्ट्रीट लाइट खराब हो जाती है, जिसका फायदा बदमाश उठाते हैं।
3. जवाहर चौक के पशु चिकित्सालय वाली गली
फतेहाबाद के जवाहर चौक पर पशु चिकित्सालय वाली गली का भी यही हाल है। इस गली में रात के समय लाइट नहीं होती। यहां के निवासियों ने बताया कि अक्सर यहां पर नशेड़ी युवक नशा करने के लिए बैठे रहते हैं। रात के समय तो यहां से गुजरना ही मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार लोगों से यहां पर कुछ नशेड़ी झड़प करते हैं।
4. भट्टू रोड स्थित मिनी बाईपास
शहर के भट्टू रोड पर ही स्थित मिनी बाईपास के आसपास भी आपराधिक तत्व मंडराते रहते हैं। यहां पर अक्सर लोगों से स्नेचिंग और मारपीट की वारदात होती रहती है। कुछ दिन पहले ही एक रेहड़ी चालक से यहां पर स्नेचिंग हुई और उसके सिर पर चोटें भी मारी गई। इसके अलावा अक्सर इस क्षेत्र में झगड़ों की वारदात होती रहती है।
5. पपीहा पार्क क्षेत्र
पपीहा पार्क क्षेत्र जहां पर लगभग भीड़ रहती है। पपीहा पार्क से अक्सर बाइक आदि चोरी होते रहते हैं। यहां पर करीब छह माह पहले एक महिला से भी रास्ता पूछने के बहाने उसके गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया था। पपीहा पार्क क्षेत्र में अक्सर बाइक अधिक चोरी होते हैं।
कोट
स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पुलिस की गश्त लगातार बढ़ाई जा रही है। जिन क्षेत्रों में अधिक घटनाएं हो रही हैं, वहां पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-सुभाषंचद्र, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें