फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब कॉलोनियों में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किए चिरायु और निरोगी हरियाणा के कैंप

Wed, 25 Jan 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के स्वामी नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में जांच करते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। चिरायु योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने और निरोगी हरियाणा के तहत जांच करवाने के लिए अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं है। अब स्वास्थ्य विभाग कॉलोनी में ही दोनों योजनाओं के तहत पात्रों को लाभ देगा। विभाग ने कॉलोनियों में कैंप शुरू कर दिए है। प्रथम चरण में स्वामी नगर में बुधवार को कैंप लगाया गया। यहां पर 110 पात्रों के निरोगी हरियाणा के तहत जांच की गई और चिरायु योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

कैंप में पात्रों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और खून के सैंपल भी लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट आशा वर्कर के पास आएगी। आशा वर्कर रिपोर्ट पात्र को देगी। अगर किसी पात्र की रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि हुई है तो उसे उपचार के लिए अस्पताल में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को हंस कॉलोनी और शनिवार को आजाद नगर में दोनों योजनाओं के तहत कैंप लगाएगा। कैंप में जिला नोडल अधिकारी मेजर डॉ. शरद तुली और डॉ. सुभाष व लैब तकनीशियन प्रमोद, नर्सिंग ऑफिसर महेश, आशा वर्कर कमलेश, सोनिया, सक्षम युवा सुनीता और शीटू रानी व सीएससी संचालक प्रवीन मौजूद रहे।
कोट
जिले में चिरायु योजना के तहत 393306 पात्रों के कार्ड बनाए जाने है। अब तक 224992 पात्रों के कार्ड बन चुके हैं। अब कॉलोनी स्तर पर कैंप लगाकर पात्रों के कार्ड बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें