फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दिन से नहीं हो रही सरसों की खरीद, एजेंसी के इंतजार में किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाज मंडी में पिछले दो दिनों से सरसों की फसल की सरकारी खरीद नहीं हो रहा है। पहले आढ़तियों के माध्यम से हैफेड ने यह सरसों खरीदनी थी, लेकिन सरकार ने नए आदेशों में डायरेक्ट हैफेड के माध्यम से सरसों की खरीद करने के आदेश दिए हैं। अब किसान पिछले दो दिनों से अनाज मंडी में सरसों की फसल लेकर तो आए हैं, लेकिन एजेंसी का कोई भी अधिकारी उनके पास नहीं पहुंचा है। वहीं हैफेड ने अब सोसायटी के माध्यम से सरसों की फसल खरीदने की बात कही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद अनाज मंडी को सरकार ने पहली बार सरसों की खरीद की फसल के लिए अधिकृत किया था। सरसों की फसल की खरीद तो आरंभ हो गई, लेकिन सरकार ने 16 मार्च 2023 को एक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया कि इस बार सरसों की फसल आढ़तियों के माध्यम से नहीं बल्कि हैफेड द्वारा डायरेक्ट खरीदी जाएगी। सरसों का एमएसपी रेट 5450 रुपये प्रति क्विंटल है। पहले सरसों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से ही हैफेड करती थी, लेकिन अब एजेंसी डायरेक्ट अनाज मंडी में सरसों की फसल की खरीद करेगी। फतेहाबाद में पिछले दो दिनों से हैफेड की खरीद आरंभ नहीं हुई है। अनाज मंडी में किसान अपनी सरसों की फसल लेकर खरीद के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन दो दिनों से एजेंसी खरीद नहीं कर रही है। हालांकि फिलहाल अनाज मंडी के सरसों की आवक काफी कम है, लेकिन जो किसान आ रहे हैं, उनकी फसल की बोली नहीं हो रही है और उनको अपनी फसल की रखवाली के लिए दिन रात बैठना पड़ रहा है।
दि फतेहाबाद कॉआपरेटिव सोसायटी के माध्यम से होगी सरसों की खरीद
हैफेड ने अब दि फतेहाबाद कॉआपरेटिव सोसायटी के माध्यम से सरसों की फसल खरीदने का निर्णय लिया है। बुधवार को ही हैफेड़ व सोसायटी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। दि फतेहाबाद कोऑपरेटिव सोसायटी अब सरसों की खरीद में हैफेड के साथ एक तरह से आढ़तियों की भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

कोट
पहले आढ़तियों के माध्यम से फसलों की खरीद हो जाती थी और हम निश्चिंत हो जाते थे। पता चला है कि सरसों की अब डायरेक्ट खरीद हो रही है। दो दिनों से अनाज मंडी में बैठा हूं, हैफेड की ओर से कोई कर्मचारी बोली के लिए नहीं आया।
-सुरजीत कुमार, किसान कुकड़ावाली
कोट
हर बार ऐसा होता है कि कई बार खरीद एजेंसियां किसानों की फसल खरीदने में देरी करती हैं। कई बार तो तीन से चार दिन तक फसल नहीं खरीदी जाती। सरसों की फसल लेकर मंडी में आया था, लेकिन अभी तक बोली नहीं हुई है।
प्रकाश, किसान सरवरपुर
कोट
हैफेड के कर्मचारी अनाज मंडी में सरसों की खरीद के लिए जा रहे हैं। हो सकता है कि नमी अधिक होने के कारण खरीद न हुई हो। वैसे भी अब हैफेड दि फतेहाबाद कोऑपरेटिव सोसायटी के माध्यम से सरसों की खरीद करेगी। इसके लिए बुधवार को ही बैठक हुई है और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

-राजेश हुड्डा, डीएम, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें