फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी और जीजा की हत्या

विज्ञापन
 चांदपुरा निवासी मृतका मूर्ति और हत्या का आरोपी जसविंद्र सिंह।
विज्ञापन
फतेहाबाद/जाखल। जाखल खंड के गांव चांदपुरा में बुधवार रात पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और जीजा की तेजधार हथियार से कई बार वार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी पति फरार है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी आस्था मोदी, सीन ऑफ क्राइम और जाखल थाना पुलिस प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और तथ्य जुटाए। पुलिस ने मृत महिला के पति जसविंद्र सिंह और उसके दो दोस्तों विकर सिंह व परविंद्र सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध हत्या के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रतिया क्षेत्र के गांव बबनपुर निवासी मजदूर जगसीर सिंह (32) की गांव चांदपुरा में करीब 13 साल पहले शादी हुई थी। जगसीर सिंह के साले जसविंद्र सिंह की पत्नी मूर्ति (35) के साथ पिछले तीन-चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बारे में परिवार के लोगों को भी पता था। एक सप्ताह पहले दोनों घर से भाग गए। इससे महिला का पति काफी आहत था। बुधवार रात ही दोनों गांव में आए। इससे गुस्से में महिला के पति ने अपनी पत्नी और जीजा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हथियार से दोनों के मुंह, हाथ, पांव पर कई वार किए गए हैं।गांव चांदपुरा के सरपंच अमरीक सिंह के मुताबिक जगसीर सिंह व मूर्ति में कई सालों से अवैध संबंध चल रहे थे। इसको लेकर दोनों को कई बार परिजनों ने भी समझाया था, लेकिन वह नहीं माने।

दोनों मृतकों के बच्चे नाबालिग
मृतका मूर्ति और जगसीर सिंह के बच्चे नाबालिग हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति की दो बेटियां हैं, जिसमें से एक की उम्र करीब 12 वर्ष है, तो दूसरी बेटी छह साल की है। मृतक जगसीर सिंह का एक लड़का हैं, जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष हैं।
विज्ञापन

कोट

गांव चांदपुरा में लहूलुहान हालत में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तथ्य जुटाए हैं। मृतक जगसीर सिंह के पिता के बयान पर जसविंद्र सिंह, विकर सिंह व परविंद्र सिंह सहित तीन पर केस दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें