फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सामान किया जब्त

Thu, 18 Apr 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सामान जब्त करते नगरपालिका कर्मचारी। 
विज्ञापन
जाखल। जाखल नगरपालिका प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजार सहित चंडीगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के रेलवे रोड, नगरपालिका रोड, चंडीगढ़ रोड पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से दुकान के बाहर रखे गए सामान को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

नगरपालिका अधिकारी रवि व अंकुर मलिक ने बताया कि चंडीगढ़ रोड पर शहर के दुकानदारों द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की शिकायतें आए दिन प्रशासन के पास आ रही हैं, इसी के चलते रेलवे रोड, चंडीगढ रोड, नगरपालिका रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। कोई भी शहर में अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा और भारी भरकम जुर्माने के बाद ही सामान को छोड़ा जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि यदि दुकानदार गैर कानूनी तौर से अतिक्रमण करेंगे तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान न रखें और बाजार में जाम की स्थिति पैदा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें