फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद बढ़ी सीमा खुद कराएगी जीआईएस सर्वे, सात हजार प्रॉपर्टी मालिकों को देना होगा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद उसमें शामिल हुई करीब 6 कॉलोनियों में डोर टू डोर जीआईएस (जियोग्राफी इंफोर्मेशन सिस्टम) सर्वे होने जा रहा है। याशी कंपनी द्वारा करीब 6 माह पहले किए गए सर्वे का नगर निकाय ने रद्द कर दिया है। अब नगर परिषद टेंडर लगाकर अपने स्तर पर सर्वे करवाएगी। इसको लेकर नगर परिषद ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और टेंडर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे और प्री असेसमेंट नोटिस जारी करके आपत्तियां लेने पर करीब 15 लाख रुपये नगर परिषद के खर्च होंगे। सर्वे पूरा होने के बाद यहां के करीब सात हजार प्रॉपर्टी मालिकों को टैक्स देना होगा। नगर परिषद की सीमा को बढ़े करीब डेढ़ साल हो गया है। पंचायत में शामिल कॉलोनियों को नगर परिषद सीमा में शामिल किया गया है। पहले यहां सर्वे का काम याशी कंपनी को दिया गया था। कंपनी ने सर्वे कर दिया था लेकिन प्री असेसमेंट नोटिस जारी नहीं किए थे। इसके बाद नगर निकाय ने मुख्यालय स्तर पर कंपनी के साथ अनुबंध खत्म कर दिया है। इसके चलते नगर परिषद अब खुद सर्वे करवा रही है। संवाद

नगर परिषद सीमा में शामिल हुई हैं ये कॉलोनियां
हंस कॉलोनी
स्वामी नगर
आजाद नगर
हरनाम सिंह कॉलोनी
आदर्श नगर
कालीदास कॉलोनी

ये होगा जीआईएस सर्वे
नगर परिषद की सीमा में विस्तारित क्षेत्र का डोर टू डोर जीआईएस सर्वे होगा। सर्वे के बाद प्रॉपर्टी के नोटिस जारी करके उससे संबंधित आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियां का निपटान करके एनडीसी पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वे के बाद जारी होंगे प्रॉपर्टी टैक्स बिल
नगर परिषद प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस की दो कॉपियां जारी करेगी। एक कॉपी प्रॉपर्टी मालिक को दी जाएगी और दूसरी पर उसके हस्ताक्षर लिए जाएंगे। ये कार्य मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा होगा। प्रॉपर्टी की फोटो भी ली जाएगी।
कोट
नगर परिषद की सीमा बढऩे के बाद विस्तार हुए क्षेत्र का सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे के बाद प्रॉपर्टी का डाटा पता चल सकेगा। सर्वे के बाद नोटिस भी दिए जाएंगे ताकि अगर कोई आपत्ति है तो उसे ठीक करवाया जा सके।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें