फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैंक स्क्वायर जमीन के लिए नगर परिषद 6 करोड़ रुपये देने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर बैंक स्क्वायर बनाने की उम्मीद एक बार फिर से जगी है। सीएम घोषणा में शामिल प्रोजेक्ट को लेकर नगर परिषद जमीन के लिए 6 करोड़ रुपये देने को तैयार हो गया है। जमीन लोक निर्माण विभाग के नाम है जो कि नगर परिषद को ट्रांसफर होनी है। नगर परिषद ने जमीन ट्रांसफर करने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। सरकार अगर अनुमति देती है तो करीब 15 कनाल जमीन बैंक स्क्वायर के लिए लोक निर्माण विभाग से नगर परिषद के नाम ट्रांसफर हो सकती है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों की माने तो बैंक स्क्वायर प्रोजेक्ट करीब 48 करोड़ रुपये का है। जमीन ट्रांसफर न होने के कारण बैंक स्क्वायर बनाने की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। बता दें कि बैंक स्कवायर की योजना प्रशासन की तरफ से ही मुख्यमंत्री के सामने रखी गई थी। ये योजना इसलिए बनाई गई थी कि शहर के सभी बैंकों को एक परिसर में लाया जा सके। हिसार-सिरसा रोड पर 30 से ज्यादा बैंक है और किसी भी बैंक के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। इस वजह से हिसार-सिरसा रोड पर जाम की स्थिति रहती है।
पहले नगर परिषद ने नो फीजिबल बताकर बंद की थी फाइल
हिसार-सिरसा रोड पर पुराना एसडीएम, डीएसपी निवास की जगह पीडब्ल्यूडी की है। इसकी 15 कनाल 7 मरले की जगह पर बैंक स्क्वायर प्रस्तावित है। सीएम मनोहर लाल ने इसके लिए 2016 में घोषणा की थी। घोषणा के करीब दो साल बाद नगर परिषद ने इस प्रोजेक्ट को नो फीजिबल बताया था। इसके चलते इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन दोबारा इस फाइल को नगर परिषद ने खोला है और जिला नगर आयुक्त कार्यालय के माध्यम से सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। योजना ये भी है कि इस जगह पर बैंक स्क्वायर के साथ-साथ नगर परिषद कार्यालय भी बनाया जाए।
विज्ञापन

कोट
बैंक स्क्वायर को लेकर प्रक्रिया चल रही है। सरकार के पास जमीन ट्रांसफर को लेकर जिला नगर आयुक्त कार्यालय के माध्यम से पत्र भेजा गया है। जमीन नाम होती है तो बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें