फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सांसद सुनीता ने विकास कार्यों के लिए छह ग्राम पंचायतों को दिए पांच-पांच लाख रुपये

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करती सांसद सुनीता दुग्गल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने गांव हिजरावां कलां, ढाणी बिंजा लांबा, काजलहेड़ी, नंगल, ब्राह्मणवाला, बबनपुर, मलवाला व अलीकां का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव हिजरावां कलां में सांसद सुनीता दुग्गल ने एचडीआरएफ से विभिन्न विकास कार्यों के लिए मौके पर उपस्थित छह गांवों हिजरावां कलां व खुर्द, अकांवाली, भोडिया खेड़ा, शहीदावाली, सौतर भट्टू के सरपंचों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फतेहाबाद हलके के कुछ मुख्य-मुख्य कार्य केंद्र सरकार के एनएच 9 के सभी पुल तैयार कर जनता को समर्पित किए जा चुके हैं जबकि हांसपुर पुल का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने अकांवाली, दौलतपुर, गोशाला चौक, एनएच 9 पर संभावित दुर्घटना क्षेत्र में चल रहे सड़क व पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए।

सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भट्टू रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस का ठहराव हो चुका है। भट्टू रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के साथ-साथ लगते मार्ग का भी टेंडर हो चुका है। पुल के निर्माण कार्य पर करोड़ों की धनराशि खर्च की जा रही है। इन निर्माण कार्यों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात सुगम होगा। सांसद ने कहा कि लंबी दूरी की जो रेल गाड़ियां हिसार तक चलती थी, उनका संचालन सिरसा रेलवे स्टेशन तक किया गया है ताकि दूर-दराज जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें रेलवे की सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अमर तालाब योजना के तहत जिला के अधिकतर तालाब कवर हो चुके हैं। एमपी लैड की 50 प्रतिशत राशि स्कूलों पर खर्च की गई है। एक लाख 80 हजार रुपये की वार्षिक आय वाले परिवारों की लड़कियों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिन परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपये से तीन लाख रुपये तक है, उन परिवारों को लड़कियों की आधी फीस वहन करनी होगी जबकि आधी फीस सरकार की ओर से वहन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें