फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खैरातीखेड़ा के पास कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल चालक गांव मोचीवाली निवासी रामगोपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के दामाद गांव सिरढ़ान सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार उर्फ कालू के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में गांव सिरढ़ान निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह गांव सिरढ़ान का सरपंच प्रतिनिधि है। ससुर रामगोपाल गांव मोचवाली सिरसा में ईंट भट्ठा पर मुनीमी करते थे। 9 अप्रैल को मोटरसाइकिल पर ससुर गांव खैरातीखेड़ा की तरफ जा रहे थे, जब गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से हिसार के निजी अस्पताल ले गए। यहां पर मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें