फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दरियापुर में आमने-सामने भिड़े मोटरसाइकिल, चार घायल, अग्रोहा रेफर

विज्ञापन
गांव दरियापुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को रेफर करते चिकित्सक।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर में शुक्रवार को मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले के मुताबिक गांव हिजरावां कलां निवासी दलबीर, गांव दौलतपुर निवासी कुलदीप और राजू एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरसा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव दरियापुर के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें