फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाढ़ से जिले के 102 गांवों के 80 हजार एकड़ से अधिक खेत हुए प्रभावित

विज्ञापन
गांव ​धिड़ के खेतों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में आई बाढ़ के कारण अब तक 102 गांवों की 80 हजार एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। सबसे अधिक नुकसान रतिया व जाखल में हुआ है, वहीं फतेहाबाद में भी लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। फतेहाबाद की अब तक 25 हजार एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में रतिया व फतेहाबाद में बाढ़ का जलस्तर तेज हुआ है। बाढ़ ने जाखल की 200 ढाणियों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में अप्रैल महीने से लेकर अब तक जिले में 1306 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जाखल में बाढ़ का प्रकोप बढ़ने व बाद में रतिया के चिम्मो हेड से निकला पानी रतिया व फतेहाबाद में तबाही मचा रहा है। भारी बाढ़ के कारण रतिया में 13 हजार 154 हेक्टेयर, टोहाना में 1897, फतेहाबाद में 1280 हेक्टेयर, जाखल में 7665 हेक्टेयर, कुलां में 2646 हेक्टेयर का नुकसान हुआ है। वहीं भट्टूकलां में हुई तेज बारिश के कारण 996 हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटों की अगर बात की जाए तो फतेहाबाद में 1280, टोहाना में 21, रतिया में 2369 व कुलां में 160 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो चुकी हैं। बाढ़ के कारण रतिया के 46, फतेहाबाद के 10, टोहाना के आठ, जाखल के 21, कुलां के 11 गांव प्रभावित हो चुके हैं। वहीं भट्टूकलां में अधिक बारिश के कारण छह गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें