फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी में नाम में गलती की अधिक शिकायतें, किरायेदार को बना रखा है मकान मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में शाम तक 151 शिकायतें पहुंचीं। जिसमें से 68 शिकायतों को मौके पर समाधान किया गया। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें नाम में गलती को लेकर रही। प्रॉपर्टी आईडी में किरायेदार को मालिक बना रखा था तो किसी में पड़ोसी को मालिक दर्शा रखा है। ये ही नहीं गृहकर भर चुके लोगों के बिल में सात साल पुराने प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भी भेज रखे हैं। कैंप में अब इन्हें ठीक करवाने के लिए लोगों में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी में नाम ठीक करवाने के लिए रजिस्ट्री, संबंधित मालिक की आईडी मांगी जा रही है। यहां तक कई प्रॉपर्टी आईडी में रिहायशी क्षेत्र को कमर्शियल दिखा रखा है। इसके अलावा कई प्रॉपर्टी आईडी में एरिया भी गलत मिला। प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने आए निशांत ने बताया कि उनकी मां के नाम प्रॉपर्टी है जबकि आईडी में किरायेदार को मालिक दिखा रखा है। सतीश कॉलोनी से आए बिमला देवी के बेटों ने बताया कि उनके पड़ोसी को उनकी प्रॉपर्टी आईडी में मालिक दिखा रखा है। प्रोफेसर कॉलोनी से आए राजेश ने बताया कि उन्हें सात साल पुराना गृहकर भेज रखा है जबकि कोई बकाया नहीं है।
वहीं नगर परिषद के पास ऑनलाइन 263 ऐसी फाइलें आई थीं, जिसमें आपत्तियों के चलते रिजेक्ट कर दिया गया था। नगर परिषद ने इन फाइलों के आवेदनकर्ताओं को मैसेज करके बुलाया। इसके अलावा 29 हजार प्रॉपर्टी मालिकों को भी कैंप के बारे में मैसेज से सूचना दी गई।
विज्ञापन

रजिस्ट्री गुरनाम सिंह कॉलोनी आईडी में आरके कॉलोनी
गुरनाम सिंह कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में आरके कॉलोनी जगह दिखा रखी है जबकि रजिस्ट्री में जगह गुरनाम सिंह कॉलोनी है। यहां तक मालिक का नाम भी ठीक नहीं है।
पुराने और नया रिकॉर्ड का नहीं हो रहा है मिलान
प्रॉपर्टी आईडी को लेकर याशी कंपनी ने सर्वे किया था। सर्वे के दौरान याशी कंपनी ने प्री असेसमेंट नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बाद याशी कंपनी ने भी आपत्तियां ली थी। इस दौरान 2500 आपत्तियां मिली थी। इसके बाद करीब पांच बार कैंप लगाए जा चुके है। लेकिन त्रुटियां खत्म नहीं हो रही है। पुराने रिकॉर्ड और नए रिकॉर्ड का मिलान भी नहीं हो रहा है। इन्हें ठीक करवाने के लिए अब प्रॉपर्टी मालिकों के पसीने छूट रहे हैं।

शहर में ये है प्रॉपर्टी की स्थिति
कुल वार्ड : 27
पुराने वार्डों में हुआ सर्वे : 25
कुल प्रॉपर्टी : 29 हजार
कोट
प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करने के लिए दो दिवसीय कैंप लगाया गया। कैंप के पहले दिन आए आवेदनों को ठीक किया जा रहा है। गृहकर बिल भी एजेंसी बांट रही है। अगर किसी की प्रॉपर्टी आईडी गलत है तो उसे ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें