फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में मामूली पर जाखल शहर में हुई जमकर बारिश

Tue, 20 Aug 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में भारी बारिश के बीच जाती गाड़ी।
विज्ञापन
फतेहाबाद/जाखल। जिले में सोमवार को दिनभर बादलवाही छाई रही। फतेहाबाद शहर में मामूली बारिश हुई जबकि जाखल में 22 एमएम पानी बरसा। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं खेतों में खड़ी फसल के लिए भी बारिश संजीवनी सिद्ध हुई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जाखल शहर में निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से लोगों को राहत के साथ समस्या से भी जूझना पड़ा। सोमवार दोपहर को कुछ ही देर की बारिश से जाखल शहर में निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश थमने के कई घंटों बाद भी शहर के मुख्य मार्गों से पानी की निकासी नहीं हो सकी। शाम तक वाहन चालक परेशानी से जूझते रहे।
निचले इलाकों में तो कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। शहर के व्यस्ततम चंडीगढ़ रोड, रेलवे रोड व अनाज मंडी में भी जलभराव के हालात रहे। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालक और पैदल लोगों को करनी पड़ी।
विज्ञापन


वाहनों के इंजन देते रहे धुआं
बारिश से हुए जलभराव के चलते सोमवार को शहर के मुख्य व लिंक मार्गों पर घुटनों तक भरे पानी से गुजरते दोपहिया वाहनों के इंजन में पानी भर गया। ऐसे में चालकों को अपने वाहनों को पानी में उतरकर खींचना पड़ा। लोग धीरे-धीरे जलभराव से गुजर कर मार्ग तय कर पाए।

फसलों के लिए संजीवनी लाई बारिश

बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसान हरदेव सिंह, सुखबीर, नरेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, दिनेश कुमार, लालचंद, महेंद्र सिंह, भूषण सिंह ने बताया कि बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। इस समय बारिश फसल के लिए उपयोगी होती है। इससे जहां धान की फसल में कीड़े आदि मर जाते हैं, वहीं फसल पैदावार में भी बढ़ोतरी होती है। कृषि उपनिदेशक डाॅ. राजेश सिहाग ने बताया कि इस समय की बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन

ये रहा बारिश का आंकड़ा
जाखल - 22 एमएम
टोहाना - 12 एमएम
कुलां - 12 एमएम
फतेहाबाद - 1 एमएम
भूना - शून्य
भट्टू कलां - शून्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें