फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विधायक ने सेमग्रस्त व जलभराव क्षेत्र के सुधार के लिए जल निकासी कार्य का किया शुभारंभ

Fri, 15 Mar 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। विधायक दुड़ाराम ने गांव शेखुपुर दड़ौली, गदली, बनमंदोरी, ढाबी खुर्द, रामसरा, भट्टू कलां, ढाबी कलां, ठुईयां व पीलीमंदोरी आदि गांवों में सेमग्रस्त तथा जलभराव क्षेत्र के सुधार के लिए सौर ऊर्जा संचालित वर्टिकल जल निकासी प्रणाली कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेम व जलभराव क्षेत्र को समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक संपन्न करवाया जाएगा। कार्य पूर्ण होने पर किसानों की 30 हजार 370 एकड़ भूमि से सेम व जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इस कार्य पर 26 करोड़ 56 लाख 35 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस कार्य पर दर्जनों सोलर ट्यूबवेल, कई हजार मीटर अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाली जाएगी, जिससे पानी निकासी होगी।
विज्ञापन


विधायक दुड़ाराम ने कहा कि शेखुपुर दड़ौली में दो करोड़ 7 लाख 86 हजार रुपये, गदली में दो करोड़ 6 लाख 54 हजार रुपये, बनमंदोरी में एक करोड़ 79 लाख 60 हजार रुपये, ढाबी खुर्द में तीन करोड़ 26 लाख 51 हजार रुपये, रामसरा में एक करोड़ 50 लाख 64 हजार रुपये, भट्टू कलां में चार करोड़ 8 लाख 42 हजार रुपये, ढाबी कलां में चार करोड़ 23 लाख 7 हजार रुपये, ठुईयां में तीन करोड़ 72 लाख 40 हजार रुपये व पीलीमंदोरी में तीन करोड़ 81 लाख 27 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिससे सेम व जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
इससे पहले गांव खाबड़ा कलां में तीन करोड़ 10 लाख रुपये, बड़ोपल में तीन करोड़ 29 लाख रुपये, जांगडवाला बागड़ में एक करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। इससे हजारों किसानों की कई एकड़ भूमि में सेम व जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि गांव दहमन में भी जलभराव व सेम की समस्या है, जिसे खत्म किया जाएगा। इस कार्य पर दो करोड़ 17 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें