रतिया। वार्ड नंबर दो से लापता 55 वर्षीय बिकर सिंह का शव वार्ड के पास से गुजरने वाली घग्गर नदी से बरामद हुआ है । पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे मनदीप के ब्यान पर इत्तफाकिया हादसे के की कार्रवाई की है। मृतक बिकर के बेटे ने बताया कि उसका पिता शनिवार सुबह अचानक लापता हो गया। तलाश की तो शाम तक सुराग नहीं लगा। देर शाम को पास से गुजरने वाली घग्गर नदी में उसके पिता का शव तैर रहा था। इसके बाद गोताखोरों की मदद से उसके पिता के शव को नदी से बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी गोपाल दास ने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है। संवाद