टोहाना। शहर के वार्ड नंबर 16 से शनिवार को दोपहर बाद लापता हुए करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव रविवार को भोड़िया खेड़ा नहर से बरामद हुआ है। फतेहाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे शव गृह में रखवा दिया और सोशल मीडिया पर सूचना जारी कर दी। देर शाम को व्यक्ति के शव की पहचान हो पाई।
बताया जाता है कि कुशल बंसल नामक व्यक्ति जो कि गुग्गामेडी के पास दुकान करता है और वह शनिवार को दोपहर बाद स्कूटी लेकर गया था और नहीं लौटा। इस पर परिवार के सदस्यों ने उसकी खोज शुरू की। रविवार को शहर पुलिस को सूचना दी, तब पता चला कि कुशल का शव फतेहाबाद पुलिस को भोड़िया खेड़ा नहर से मृत अवस्था में मिला है। मृतक के परिवार के लोग फतेहाबाद आकर शव की शिनाख्त की। संवाद