फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़, तीन युवकों पर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर लड़की के पिता ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि 14 मार्च की सुबह उसकी लड़की के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बेटी सहमी-सहमी रहने लगी और किसी को नहीं बताया। जब बेटी से कारण पूछा गया तो उसने बताया। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें