टोहाना। शहर में अलग-अलग जगहों से महिलाओं के पर्स छीनकर फरार होने वाले पंजाब निवासी नाबालिग को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल व नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करके बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
आरोपी नाबालिग नशे का आदी है, पूछताछ करने पर उसने तीन घटनाओं को कबूल किया है। आरोपी ने 2 दिसंबर को पहले मामले में लोहाखेड़ा निवासी रेणूबाला से मुकुल गैस एजेंसी के पास जाते समय पर्स छीन लिया था, जिसमें उसका मोबाइल व 1500 की नकदी थी। 19 दिसंबर को आरोपी ने प्रभाकर कॉलोनी निवासी इंदुबाला से कृष्णा मार्केट में पर्स छीन लिया था, जिसमें मोबाइल व छह हजार रुपये थे। 19 दिसंबर को ही आरोपी ने शहर के निजी अस्पताल में काम करने वाली मीना से मेडिकल इनक्लेव में पर्स छीन लिया था, जिसमें उसका आईफोन व पांच हजार की नकदी थी। टोहाना शहर थाना के सह प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शहर में छीनाझपटी की तीन वारदात को अंजाम देने के आरोपी पंजाब के नाबालिग को काबू किया। आरोपी से दो मोबाइल व नकदी बरामद की गई है।