फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुष्कर्म के दोषी नाबालिग को तीन साल के लिए भेजा बाल सुधार गृह

Tue, 09 May 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। न्यायिक दंडाधिकारी एवं जुवेनाइल कोर्ट की स्पेशल जज याचना की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी किशोर को तीन साल तक बाल सुधार गृह में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में शहर पुलिस ने फतेहाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति की शिकायत पर नौ जून 2020 को दोषी के खिलाफ उसकी 15 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने व उससे दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया था कि दोषी नाबालिग किशोर उसकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया और उससे एक घर में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे छोड़कर भाग गया। बाद में उसकी बेटी ने अपनी मां को फोन करके बुलाया और उसकी मां उसे अपने साथ ले आई, जहां पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। अदालत ने दोषी नाबालिग लड़के को तीन साल के लिए बाल सुधार गृह में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें