टोहाना। सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम ने किला मोहल्ला के मकान मे सर्च ऑपरेशन चलाते हुए एक व्यक्ति को 21 ग्राम हेरोइन व लाखों की नकदी सहित गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान किला मोहल्ला निवासी राजीव के तौर पर हुई है।
जानकारी अनुसार सीआईए टीम को सूचना मिली कि राजीव मकन में नशा बेचने व सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस ने 27 फरवरी को राजीव कुमार की अदालत से सर्च वारंट जारी करवाया, जिसके बाद नायब तहसीलदार परमजीत सिंह को डयूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। जब पुलिस मौके पर पंहुची तो राजीव मकान का दरवाजा खोलकर घर में जाने लगा जिसके बाद पुलिस ने राजीव को नोटिस दिया और तलाश शुरू की। कमरे की अलमारी से 21 ग्राम हेरोइन व 178230 रुपये बरामद किए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद