टोहाना। गांव आंकावाली में कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत होने का समाचार है। गांव के बस स्टैंड से अपने घर की तरफ से लौट रहे 54 वर्षीय अमरचंद की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक अमरचंद के भतीजे मदनलाल ने बताया कि उनके चाचा शनिवार शाम को बस स्टैंड से घर की तरफ लौट रहे थे। जब वह एसबीआई बैंक के सड़क पार कर रहे थे तो अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। घायल अमरचंद को टोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। यहां अमरचंद ने रविवार सुबह 5 बजे दम तोड़ दिया। टोहाना सदर थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज आगे की करवाई शुरू कर दी है। संवाद