टोहाना। एसडीएम आकाश शर्मा वीरवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने बिजली, पानी, राजस्व, पुलिस, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नगर पालिका एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं। एसडीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डीएसपी उमेद सिंह, एसडीओ मुकेश मेहला, जिला सामाजिक शिक्षा एवं परियोजना अधिकारी (एसईपीओ) माया गोदारा, अधीक्षक मुकेश कुमार, टैक्स इंस्पेक्टर बलजीत शर्मा, सुपरवाइजर कर्मजीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद