महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अग्रवाल समाज के लोग ।
रतिया। शहर की अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती हवन कर मनाई गई। इस दौरान अग्रवाल बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अग्रवाल सभा के प्रधान प्रमोद बांसल ने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन के पद चिह्नों पर चलते हुए हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। महाराजा अग्रसेन संगठन के आदर्श मार्गदर्शक व प्रेरणा स्रोत हैं। उनके जीवन आदर्शों पर ही अग्रवाल वैश्य समाज आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर सतपाल जिंदल, सुरेश मंगला, सुनील गोयल, नीटू गोयल, डॉ.जनक राज, डॉ.नरेश गोयल, उमाकांत सिंगला, पारस सिंगला सहित कई लोग मौजूद रहे।