भट्टूकलां। पुलिस ने अवैध पिस्तोल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भट्टू मंडी में रेलवे स्टेशन की तरफ पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन से पहले स्टेशन कि तरफ से एक युवक पैदल जाता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को पकड़ कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय निवासी गांव कोट बढैयां अलीगंज जिला लखनऊ उतर प्रदेश बताया। फिलहाल वह हंस काॅलोनी फतेहाबाद में रहता है। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक नाजायज पिस्तौल बरामद हुआ। थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि पुलिस ने नाजायज पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद