फतेहाबाद। गांव पिलछियां निवासी एक व्यक्ति ने एप डाउनलोड करने के चक्कर में करीब 95 हजार रुपये गवां दिए। मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। शिकायत में गांव पिलछियां निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि 24 मई 2024 को किसी जानकार को दो हजार रुपये ट्रांसफर करने थे। जब रुपये ट्रांसफर नहीं हुए तो गुगल से पीएनबी का नंबर सर्च किया। गूगल पर मिले नंबर से पर बात की तो उन्होंने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा, जब उसने एप डाउनलोड कर ली तो ओटीपी पूछा। गलती से ओटीपी बता दिया।