फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनदहाड़े भूना से शराब कारोबारी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। दिनदहाड़े वीरवार को बदमाशों ने भूना में शराब कारोबारी अमरजीत को अगवा कर सनसनी फैला दी। अपहरणकर्ता बच्ची गैंग से जुड़े हुए बताए जाते हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शराब कारोबारी की तलाश को लेकर पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। पुलिस की सक्रियता के चलते बदमाश शराब कारोबारी को टोहाना रोड पर छोड़कर फरार हो गए। टोहाना के नजदीकी गांव अमाणी के होटल के बाहर बदमाश अपनी कार खराब होने के कारण वहीं छोड़ कर चले गए। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने कारोबारी के भाई नरेश कुमार की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को नामजद कर पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शराब कारोबारी अमरजीत के छोटे भाई वार्ड चार निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि वीरवार सुबह नौ बजे अमरजीत अपनी कार से कहीं जा रहे थे। घर से निकलते ही कुछ दूरी पर कार सवार रवि पुजारी, लोकी भूना, टीटू फतेहाबाद, देव उकलाना व एक अन्य भूना निवासी युवक ने भाई के मारुति कार के आगे अपनी कार लगाकर अमरजीत का अपहरण कर ले गए। बदमाशों ने भाई के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 जून को अमरजीत के घर पर बच्ची गैंग के सरगना सोनू उर्फ बच्ची और उसके साथियों ने गोलियां चलाई थीं। उस समय अमरजीत बाल-बाल बच गया था। उसी मामले में समझौता करवाने के लिए अमरजीत का अपहरण रवि व उसके साथियों ने किया। इस बीच सूचना मिलते ही एएसपी सृष्टि गुप्ता व भूना पुलिस की टीमें बदमाशों को खोजने में लगी हुई थी। वहीं, डीएसपी संजय कुमार व सीआईए फतेहाबाद के इंचार्ज कपिल सिहाग के नेतृत्व में टीम साइबर सेल की मदद से बदमाशों का सुराग लगा रही थी। पुलिस की सक्रियता के चलते बदमाश शराब कारोबारी को टोहाना रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन




शराब कारोबारी अमरजीत के अपहरण मामले में सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। इसलिए अमरजीत को छोड़ कर बदमाश भाग गए। पुलिस ने अमरजीत को अपहरण करके ले जाने वाली आई 20 कार को बरामद कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर रवि, लोकी, देव, टीटू व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सृष्टि गुप्ता, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें