नाजायज शराब के मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रतिया। सदर रतिया पुलिस ने सर्च अभियान के तहत एक महिला सहित दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 27 बोतल नाजायज शराब सहित 300 लीटर लाहन बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी की पहचान बूटा सिंह व बलजिंदर कौर निवासी चंदो कलां के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रतिया में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद