फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास पर निर्माण के बाद से नहीं लग सकीं लाइट

Sun, 22 Sep 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव पारता में चुनावी चर्चा में भाग लेते हुए ग्रामीण।
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बने 7 किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास पर बनने के बाद से लाइट नहीं लग सकी हैं। उसके बाद से प्रदेश में दो बार भाजपा सरकार बन चुकी है और दोनों का कार्यकाल भी भी पूरा हो चुका लेकिन मिनी बाईपास रोशन नहीं हो सका।
विज्ञापन

अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में अगली सरकार इस समस्या को कब दूर कर पाएगी यह चुनाव होने के बाद ही पत चल सकेगा। शहर में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए साल 2013 में मिनी बाईपास का निर्माण पूरा हो गया था। इसका निर्माण कार्य साल 2011 में शुरू हुआ था। उस समय इस पर स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकीं।
इसके बाद वर्तमान में नगर परिषद की सीमा में शामिल गांव आजाद नगर, गांव हंस काॅलोनी, गांव हरनाम सिंह कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी के सरपंच व अन्य सामाजिक संगठनों ने काफी बार यहां पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। राजनीतिक लोगों ने भी कभी यहां पर लाइट लगवाने का मुद्दा नहीं रखा। सात किलोमीटर तक रात के इस अंधेरे भरे सफर में काफी बार हादसा होने का भी खतरा रहता है। रात के समय इस रोड से हजारों लोगों का आवागमन होता है। अब नगर परिषद के सीमा में शामिल कॉलोनियों के पार्षदों ने कई बार हाउस की बैठक में ये मुद्दा रखा, लेकिन मुद्दे को पास तो कर दिया गया। मगर अब तक इस काम को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन


मिनी बाईपास पर साइक्लिंग ट्रैक बनाने का भी पास हो चुका प्रस्ताव
साल 2013 में बनकर तैयार हुए इस मिनी बाईपास पर साइक्लिंग ट्रैक बनाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। हालांकि, इस मामले को लेकर सिर्फ कागजों में काम चल रहा है। न ही मिनी बाईपास के पास कोई कब्जा हटाया गया और न ही किसी प्रकार का टेंडर लगा है। साइक्लिंग ट्रैक बनने के बाद भी स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन वह भी अभी तक इसमें शामिल नहीं की गई है। शहरवासियों का कहना है कि मिनी बाईपास पर अभी काफी काम की जरूरत है। जिनके समाधान की जरूरत है।

मेरा घर हंस कॉलोनी में और दुकान बीघड़ रोड पर है। रोजाना आवागमन में इसी मिनी बाईपास की सड़क का इस्तेमाल करता हूं। रात के समय अंधेरा होने के कारण हादसा होने का डर रहता है। मिनी बाईपास पर स्ट्रीट लाइट जल्द लगनी चाहिए। - कपिल कुमार, दुकानदार

मेरा घर योग नगर में मिनी बाईपास के पास है। रोजाना कोर्ट जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करता हूं। रात के समय हमारी कॉलोनी की काफी महिलाएं व पुरुष इस रोड पर सैर करने के लिए जाते हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइट होना काफी जरूरी है। - एडवोकेट महेंद्र सिंह, निवासी, योगनगर

पार्षद होने के नाते मैंने काफी बार हाउस की बैठक में यहां पर स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव तो पास कर दिया गया, लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई। अधिकारी इस मामले को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं हैं। - मोहन लाल नारंग, पार्षद, वार्ड 12

आर्मी से सेवानिवृत्त हूं, मिनी बाईपास के पास ही मोहल्ले के काफी बच्चे खेल व आर्मी भर्ती की तैयारी करते हैं। स्ट्रीट लाइट न होने से बच्चों को सुबह और शाम के समय काफी दिक्कत होती है। प्रयास कर रहे हैं कि यहां पर स्ट्रीट लाइट लग जाएं।
विज्ञापन

- जोगिंद्र सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें