फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहरी रूटों पर जाने के लिए शाम के समय बसें कम, यात्री परेशान

Tue, 06 Aug 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहरी रूटों पर जाने वाले यात्रियों को शाम के समय काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। हिसार व सिरसा जाने के लिए शाम छह बजे के बाद बसें काफी कम हैं। हालांकि, दोपहर में इन रूटों पर हर 15 मिनट बाद बसें जाती हैं। बसें कम होने के कारण यात्रियों को निजी वाहन व टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें उनका चार गुना तक पैसा खर्च होता है।
विज्ञापन

रोजाना सफर करने वाले यात्री राजेंद्र, सलोनी, नीलम, मुकेश, राजेश ने बताया कि वे रोजाना सिरसा से फतेहाबाद आते हैं। सुबह उन्हें बस तो मिल जाती है, लेकिन उसमें काफी भीड़ होती है। ज्यादातर बस में खड़े रहकर सफर करना पड़ता है। वहीं शाम को सिरसा जाने के लिए काफी बार बस ही नहीं मिलती, तो काफी बार घंटों इंतजार करना पड़ता है।

दिल्ली जाने के लिए भी होती है दिक्कत
दिल्ली जाने के लिए भी शाम के समय यात्रियों को दिक्कत होती है। शाम छह बजे के बाद दिल्ली जाने के लिए फतेहाबाद से सीधी कोई बस नहीं है। अगर किसी ने दिल्ली एयरपोर्ट या दिल्ली रेलवे स्टेशन तक अलसुबह पहुंचना है तो उसे फतेहाबाद से अपने वाहन या टैक्सी वाले वाहनों से ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


शाम छह बजे से 10 बजे तक सिरसा जाने के लिए 20 मिनट बाद बस हैं। सिरसा, हिसार जाने में अगर किसी यात्री को दिक्कत आ रही है तो उस रूट पर बस चलाने के लिए उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जाएगा। - सुभाष ढांड, संस्थान प्रंबंधक, फतेहाबाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें