फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चिकित्सकों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Thu, 17 Oct 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। पंचकूला में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह और एचएसएससी के परिणाम जारी करने की संभावना के चलते मेडिकल प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों की वीरवार को छुट्टी रद्द कर दी है। इसको लेकर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधराम ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
हालांकि इस दौरान अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी और रूटीन के काम होंगे। संभावना है कि एचएसएससी की तरफ से करीब 25 हजार पदों का परिणाम जारी करने की चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में जिले से भी हजारों की संख्या में युवाओं का चयन होने की संभावना है। इनके मेडिकल प्रक्रिया के चलते स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए छुट्टी रद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का बदला ओपीडी समय : नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय बुधवार से बदल गया है। ओपीडी सुबह 9 बजे खुली और दोपहर तीन बजे तक चली। पहले ओपीडी का समय सुबह 8 बजे था और दो बजे बंद होती थी।
स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें