रतिया। विधायक लक्ष्मण नापा ने सोमवार को गांवों बिराबंदी, अजीतनगर, बनावली सोत्र, नकटा और हड़ोली का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं।
उन्होंने गांव हड़ोली में एचआरडीएफ योजना के तहत 75 लाख रुपये से सामुदायिक भवन, शिवधाम योजना के तहत कब्रिस्तान (बिश्नोई समाज) की चहारदीवारी, गांव अजीतनगर में रास्ता और शेड निर्माण कार्य, बिराबंदी में सात लाख से रास्ता, नकटा में 30 लाख रुपये की लागत से पार्क एवं फिरनी, बनावाली सोत्र में फिरनी का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय जनता को विभिन्न मांगलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सहज रूप में स्थान उपलब्ध होगा और उनकी समस्याएं दूर होंगी। सामुदायिक भवन में अच्छी सुविधाएं होंगी, जहां पर लोग विवाह समारोह भी आसानी से कर सकेंगे। विधायक नापा ने कहा कि रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं दिलाने के लिए तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर बीडीपीओ विकास लांग्यान, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, एसडीओ रोमिल सिंह, सरपंच बलराज, डाॅ. हरि सिंह, सुखराज सिंह, नक्षत्र सिंह, लक्ष्मन सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे।