फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में फ्रिज की ट्रे, गमलों व पानी टैंकों में मिल रहा डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में एक डेंगू का मरीज मिला है, फतेहाबाद का निवासी छात्र में डेंगू की पुष्टी हुई है। जिले में अब तक डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। वहीं डेंगू को लेकर सर्वे रिपोर्ट में ये सामने आया है कि 0.41 घरों में लारवा मिल रहा है। ये लारवा कहीं और नहीं बल्कि घरों में फ्रिज की ट्रे, पानी की टंकियों और गमलों में मिल रहा है। बसे ज्यादा लारवा अब तक 751 घरों में पानी की टंकियों में मिला है। इसके अलावा 675 कूलरों में अब तक लारवा मिल चुका है। लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग 2378 घरों में मालिकों को नोटिस दे चुका है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू को लेकर सर्वे कर रही है। लेकिन शहर के पॉश क्षेत्रों में सर्वे को लेकर विभाग के कर्मचारियों को दिक्कत आ रही है। इन क्षेत्रों में लोग कर्मचारियों को घरों के अंदर प्रवेश ही नहीं करने देते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हुडा सेक्टर, अल्फा सिटी, सोमा सिटी, मॉडल टाउन क्षेत्र में जब वह घरों में सर्वे के लिए जाते हैं और घंटी बजाते हैं तो गेट नहीं खोला जाता है। इन घरों में गेट पर कैमरों के साथ स्पीकर होते हैं अंदर से स्पीकर के माध्यम से गेट पर खड़े व्यक्ति की जानकारी ली जाती है जब वह अपनी जानकारी दे देते हैं और कैमरे पर आईडी कार्ड भी दिखा देते हैं तब भी गेट नहीं खोला जाता है और स्पीकर से ही कह दिया जाता है कि सर्वे नहीं करवाना है। कर्मचारियों का कहना है कि लारवा भी सबसे ज्यादा ऐसे ही घरों में मिलता है।
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति
अब तक किया गया सर्वे : 572605
घरों व प्रतिष्ठानों में मिला लारवा : 2378
अब तक कूलरों की हुई जांच : 319348
कूलरों में मिला लारवा : 675
पानी टैंकों की हुई जांच - 391299
पानी टैंकों में मिला लारवा - 751
गमलों की हुई जांच - 361269
गमलों में मिला लारवा - 266
बाहरी क्षेत्रों में पानी की जांच - 17023
बाहरी क्षेत्रों में जांच के दौरान मिला लारवा - 70
फ्रिज टे्र की जांच - 342124
फ्रिज ट्रे में मिला लारवा - 353
पानी होदी की जांच - 87224
पानी होदी में मिला लारवा - 263
---------------
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 3
कोट
जिले में डेंगू का एक मरीज मिला है, डेंगू को लेकर जिले में अलर्ट है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीमें सर्वे कर रही है और लारवा मिलने पर नोटिस भी दिया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि वह सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें