फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर लौट रहे मजदूर पर चाकू से वार, हालत गंभीर, अग्रोहा रेफर

Fri, 26 Jun 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में घायल सूरज :संवाद
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड पर शुक्रवार शाम गांव नंगल निवासी सूरज पर अज्ञात ने हमला कर घायल कर दिया। सूरज रतिया में मजदूरी का काम करने आया हुआ था। शाम को काम समाप्त करने के बाद वह गांव लौट रहा था। इसी दौरान बुढलाडा रोड पर अचानक से उस पर हमला कर दिया गया। हमलावर उसकी छाती में चाकू मारकर मौके से भाग गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सिटी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई थी। घायल की गंभीर स्थिति के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सूरज के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें