फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के लक्कड़ मार्केट के रहने वाले प्रवासी मजदूर ने मानसिक परेशानी के चलते जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार पुलिस के पास संगम अस्पताल से सूचना आई थी कि उत्तरप्रदेश के शामली के रहने वाले 21 वर्षीय सन्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस की टीम एसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मृतक सन्नी मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दी है। जांच अधिकारी एसआई अशोक श्योकंद ने बताया कि निजी अस्पताल से सन्नी के मृत होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें