फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: करंट लगने से झुलसे मजदूर की मौत

Fri, 24 May 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर के फतेहाबाद रोड सहनाल रोड के सामने एंप्लाॅइज कॉलोनी में करंट लगने से झुलसे मजदूर की चार दिन बाद मौत हो गई। मृतक एंप्लाॅइज कॉलोनी निवासी मक्कू सिंह (30) मजदूरी करता था। पुलिस को दिए बयानों में रोशन सिंह ने बताया कि उसके भाई मक्कू को सहनाल रोड पर 19 मई करंट को लगा था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उपचार के दौरान वीरवार रात उसकी मौत हो गई। रोशन के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया घटना मानकर धारा 174 की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें