फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के निजी स्कूल के छात्रों के बीच चाकूबाजी, 3 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पुराना डेरेवाला मोहल्ला के पास निजी स्कूल के छात्रों के बीच हुए झगड़े में 12वीं कक्षा के छात्र को उसी के स्कूल के एक छात्र सहित तीन युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने बताया कि वह स्कूल से अपनी एक्स्ट्रा क्लास खत्म करके घर लौट रहा था। रास्ते में उसी के स्कूल में पढ़ने वाले नौंवी कक्षा के एक छात्र ने अपने दो साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और जब वह भागने लगा तो पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने घायल छात्र के बयान पर आरोपी छात्र व उसके 2 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें