फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना के गांव टिब्बी में कूलर में बेहोशी की दवा डालकर घर से लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। टिब्बी गांव में चोरों ने एक घर से 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व आठ हजार की नकदी चोरी करके ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात को लेकर सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने टिब्बी निवासी शमशेर सिंह पुत्र संतराम ढक्करवाल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शमशेर सिंह व उसके परिवार ने आशंका जाहिर की है कि कूलर के आगे कोई बेहोशी दवा का छिड़काव करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। क्योंकि वारदात के समय घर के मुख्य गेट के पास शमशेर सिंह व उसका छोटा बेटा सोए हुए थे। जबकि उनकी पत्नी विमला देवी व पुत्रवधू सुलोचना दूसरे कमरे में सोई हुई थी। जब रात्रि को करीब तीन जब उनकी पत्नी बाथरूम के बाहर आई तो साथ वाले कमरे के ताले टूटे हुए थे। जिसके बाद परिवार के पूरे सदस्य ने मिलकर कमरे में देखा तो अंदर संदूक का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। इसलिए अज्ञात चोरों ने संदूक में रखे हुए 18 तोला से अधिक सोना व 53 तोला चांदी के आभूषण तथा चांदी का नारियल और आठ हजार रुपये की नगदी चोरी करके ले गए हैं।
इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात में शामिल चोरों की पहचान करके जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें