फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव काजलहेड़ी में घर से चुराए जेवर, ज्वेलर्स को बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी में चोरों ने एक घर से सोने व चांदी के जेवरात चुरा लिए। मकान मालिक ने अपने स्तर पर जांच की तो दो युवक उसके जेवर अग्रोहा मोड पर एक ज्वेलर्स को बेचते हुए पाए गए। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर दो युवकों और ज्वेलर्स के खिलाफ चोरी व चोरी का माल खरीदने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भोला सिंह निवासी गांव काजलहेड़ी ने बताया कि उसने अपने घर में बेड के बॉक्स में सोने के जेवर रखे थे। 21 सितंबर को जब उसने बेड के बॉक्स को खोला तो उसमें से पांच सोने की अंगूठियां, एक मंगलसुत्र, तीन सोने की कानों की बालियां, एक सोने का लॉकेट, चार जोड़ी चांदी की पाजेब व लगभग 10-15 हजार रुपये की राशि गायब थी। उसने जब अपने स्तर पर तलाश की तो पता चला कि अग्रोहा मोड पर भवानी ज्वेलर्स को अजय निवासी काजलहेड़ी व सोनू निवासी पन्नी वाला मोटा उसका सामान बेचकर गए थे। उनकी सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है। सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें