फतेहाबाद। खंड रतिया में पीएमश्री विद्यालय के प्रधानाचार्य व कई अन्य अध्यापकों को फोन पर गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने जेबीटी अध्यापक पर कार्रवाई की है। डीईओ ने जांच रिपोर्ट के बाद जेबीटी प्रवीन कुमार को निलंबित कर दिया है।
मामले में कुछ दिन पूर्व ही प्रधानाचार्य उग्रसेन की शिकायत पर रतिया पुलिस ने आरोपी जेबीटी प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं शिक्षा विभाग ने भी कमेटी बनाकर बनाकर जांच शुरू की थी। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अब शिक्षक को बीइओ कार्यालय में अपनी ड्यूटी देनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत मिली थी। जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की जांच में दोषी मिलने पर जेबीटी प्रवीन को निलंबित कर दिया गया है।