जाखल। जाखल थाना की म्योंद चौकी ने सट्टेबाज ललित कुमार उर्फ काला निवासी मंडी जाखल को काबू करके उसके कब्जे से 2010 रुपये सट्टा राशि बरामद की है। म्योंद चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सट्टेबाज जाखल से आकर लोगों से सट्टा राशि लगवाता है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर बोगस सट्टेबाज को भेजा और उसके बाद ललित कुमार को पकड़ कर उसके खिलाफ जाखल थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। संवाद