फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नौतपा के दूसरे दिन भी रही बादलवाही, दिनभर चली ठंडी हवा

विज्ञापन
फतेहाबाद में छाए बादल। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। नौतपा के दूसरे दिन भी लोगों को तपिश महसूस नहीं हुई। दिनभर बादलवाही रहने के चलते गर्मी का एहसास नहीं हुआ। वीरवार रात को हुई बारिश व ठंडी हवा चलने के चलते तापमान में गिरावट रही और बिजली की आपूर्ति भी निर्बाध रही।
विज्ञापन

फतेहाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 13.2 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। फतेहाबाद में पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले सप्ताह जहां शहर में भयंकर गर्मी के कारण एसी व कूलरों का सहारा लिया जा रहा था, वहीं अब लोग पंखों के नीचे बैठकर भी राहत की सांस ले रहे हैं।
बिजली की खपत भी इस समय कम हुई है। बिजली निगम के अनुसार पिछले सप्ताह जहां बिजली की मांग 53 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी, वह अब घटकर 50 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। तापमान ज्यादा होने से पहले नरमा व कपास की फसल में नुकसान हो रहा था। बूंदाबांदी होने से फसलों को भी काफी फायदा हुआ है। इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी।
विज्ञापन



27 से 28 मई को भी राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाही तथा हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें