फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर किया हमला, चार लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव नागपुर में शनिवार रात पानी की चोरी रोकने गई रतिया सिंचाई विभाग की टीम पर चार लोगों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने सिंचाई विभाग रतिया के जेई हवा सिंह की शिकायत पर गांव नागपुर निवासी तोती, काला व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ सरकारी सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई विभाग रतिया के जेई हवा सिंह ने बताया कि बीती रात्रि वह विभाग के कैनल गार्ड मदनलाल, बेलदार मुकेश कुमार, भोरा राम के साथ पानी की चोरी रोकने के लिए गश्त कर रहे थे जब वे गांव नागपुर में खूनन माइनर पहुंचे तो देखा कि वहा गांव नागपुर निवासी तोती, काला व दो अन्य व्यक्ति नहर में सीधी पाइप लगाकर पानी की चोरी कर रहे थे। जिस पर उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने टीम पर कस्सी से हमला कर दिया तथा उस कस्सी से गाड़ी का शीशा भी टूट गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। हवा सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें