फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान हालातों को देखते हुए देश में जल्द होंगे मध्यावर्ती चुनाव : चौटाला

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मिलते हुए इनेलो सुप्रीमा ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते देश में मौजूदा सरकार गिरेगी। इसके चलते देश में मध्यवर्ती चुनाव होंगे। इस चुनाव में वही पार्टी जीत हासिल करेगी जिसे आमजन का समर्थन मिला है। यह बात इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कही। चौटाला सोमवार दोपहर को जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने किसानों के द्वारा 100 लीटर दूध देने की बात का समर्थन किया। चौटाला ने कहा जब सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा सकती है तो किसान को भी हक है कि वह अपने दूध का दाम बढ़ाए और सरकार को सबक सिखाने का काम करे। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि हरियाणा में ऐलनाबाद और कालका की सीट पर उपचुनाव होने है इन दोनों सीटों पर पार्टी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें