फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व बाइक की भिड़ंत में घायल पुस्तक विक्रेता ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। चार दिन पहले टोहाना रोड स्थित बाईपास पर कार व बाइक की भिड़ंत में घायल हुए पुस्तक विक्रेता 42 वर्षीय रमेश कुमार की मौत हो गई। रमेश एक मई को अपने दो बच्चों के साथ गांव शक्करपुरा से बाइक पर रतिया में दुकान पर आ रहा था। बाईपास के नजदीक कार व बाइक की भिड़ंत में रमेश व दोनों बच्चे घायल हो गए थे। रमेश के अलावा उसके बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया था। गंभीर हालत को देखकर परिजन उसे उपचार के लिए जयपुर के निजी अस्पताल में ले गए थे। मगर उपचार के दौरान रमेश कुमार ने दम तोड़ दिया। रमेश कुमार की संजय गांधी चौक पर पुस्तकों की दुकान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें