फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धरने पर बैठे किसानों के अल्टीमेटम पर करेंगे आरपार की लड़ाई

Tue, 16 Jan 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां के उप तहसील कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे किसान। 
विज्ञापन
भट्टू कलां। उप तहसील कार्यालय में 56वें दिन भी बेमियादी धरना दिया गया। इसके तहत सोमवार को छठे दिन भी तहसील कार्यालय में तालाबंदी की गई। गांव बनमंदोरी के किसान धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे किसानों का जोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बनमंदोरी के सरपंच प्रतिनिधि भीम सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों आदि वाहनों के काफिले के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के साथ जब काफिला उप तहसील कार्यालय में पहुंचा तो वहां मौजूद किसानों ने उन पर फूल बरसाए।
धरने की अध्यक्षता कर रहे कमल बिसला ने कहा कि प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद प्रशासन के आला अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचे। इस अल्टीमेटम की समय सीमा 19 जनवरी को समाप्त होने पर किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेम की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के किसानों को कंपकंपाती ठंड में धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। इससे लगता है कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है।
पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और कृष्णा पूनियां ने भी इस धरने को समर्थन दिया। इस मौके पर सरपंच चंद्रमोहन पोटलिया, सरपंच धर्मबीर गोरछिया, पूर्व सरपंच सोहनलाल माचरा, आनंदवीर गिल्लाखेड़ा, सुखदेव शर्मा, रामस्वरूप फौजी, सत्यवान सिहाग, पालाराम गोयल, सुमेर ज्याणी, बृजलाल कड़वासरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें