फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों पर रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में बेमियादी प्रदर्शन शुरू, तालाबंदी की दी चेतावनी

Mon, 20 May 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल (फतेहाबाद)। सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर, राज्यसभा सुभाष बराला के काफिले पर हमले के मामले में किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं, रविवार को भारतीय किसान यूनियन पगड़ी संभाल जट्टा के लाभ सिंह उदयपुर प्रधान, जगी महल, बलकार सिंह, मनदीप नथवान के नेतृत्व में किसानों ने जाखल थाने के मुख्य गेट पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



अनाजमंडी जाखल में शुक्रवार रात को आयोजित हनुमान चालीसा कार्यक्रम में पहुंचे सिरसा लोकसभा प्रत्याशी अशोक तंवर व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के काफिले पर कुछ किसानों ने हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने करीब सौ किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। इससे किसानों में नाराजगी फैल गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने प्रशासन से माग की है कि सरकार के दबाव में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। किसानों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वे थाने के मुख्य गेट पर ताला लगाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें