फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
अतिक्रमण कर रहे रैहड़ी चालकों को खदेड़ते नपा कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। शहर में दुकानों के बाहर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायतें मिलने के बाद नगरपालिका अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा कर उनका सामान जब्त किया। नगरपालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटे जाएंगे। नगरपालिका अधिकारियों को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि दुकानदारों व रेहड़ी चालकों द्वारा सड़क के उपर व अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिस कारण वाहन चालकों व अन्य जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायत मिलने के बाद नगरपालिका सचिव सुरेंद्र कुमार ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। सचिव के निर्देश पर सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारी टोहाना रोड, पुराना बस स्टैंड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया और कुछ दुकानदारों का सामान व रेहड़ियां भी जब्त की गई व अनेक को चेतावनी देकर छोड़ा गया। कुलदीप सिंह ने बताया कि यह दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण किया था उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें