फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: पंजाब से रुई कारोबारी के घर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, देर शाम तक जांच प्रक्रिया जारी रही

Tue, 17 Oct 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

टीम लुधियाना की टैक्सटाइल कंपनी में दबिश के बाद फतेहाबाद पहुंची थी , कोई भी जानकारी देने से इन्कार किया गया। सुबह साढ़े छह बजे मॉडल टाउन स्थित घर पर टीम पहुंची।
विज्ञापन
मॉडल टाउन में सर्वे के लिए आई आयकर विभाग की टीम की गाड़ियां।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की एक प्रसिद्ध टैक्सटाइल कंपनी में हुई इनकम टैक्स की दबिश के बाद मंगलवार अलसुबह पंजाब के आयकर विभाग की टीम फतेहाबाद शहर के प्रसिद्ध रुई व्यापारी के घर पहुंची। पंजाब के पटियाला जिले से आई छह सदस्यों की टीम ने सुबह से ही रूई व्यापारी के घर जांच शुरू की। देर शाम तक जांच प्रक्रिया जारी रही।

विज्ञापन


बताया गया है कि टैक्सटाइल कंपनी के साथ रुई व्यापारी का वित्तीय लेनदेन है, इसी के चलते टीम ने यहां पर कनेक्टिंग सर्वे किया है। इस मामले में जब इनकम टैक्स के अधिकारियों से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना में विश्व प्रसिद्ध टैक्सटाइल कंपनी स्थित है, जो सेबी से रजिस्टर्ड है। इस कंपनी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने देश भर में अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस कंपनी के शेयर बाजार में भी शेयर बताए गए हैं, जो इस निरीक्षण प्रक्रिया के बाद काफी लुढ़क गए हैं। इस कंपनी के साथ फतेहाबाद की अनाज मंडी की फर्म मैसर्ज आरके ट्रेडर्स का वित्तीय लेनदेन है। मंगलवार को टैक्सटाइल कंपनी के कई ठिकानों पर निरीक्षण किया गया।

सुबह साढ़े 6 बजे ही तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी
वित्तीय लेन देन के चलते ही मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आयकर विभाग की टीम फतेहाबाद में अनाज मंडी की रूई से संबंधित फर्म मैसर्ज आरके ट्रेडर्स के मालिक सुभाष गर्ग के मॉडल टाउन स्थित निवास पर पहुंची। पटियाला से आयकर विभाग की तीन गाड़ियों में छह अधिकारी पहुंचे। टीम ने घर में जाते ही मुख्य गेट को बंद कर दिया और फर्म मालिक के मोबाइल भी कब्जे में ले लिए। टीम ने घर में रखी अलमारी, बेड इत्यादि को खंगाला। कंपनी में गड़बड़ी की शिकायत पर टीम ने जांच की तो यहां की उक्त फर्म से भी कंपनी का वित्तीय लेनदेन सामने आया। इस मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इन्कार किया है। टीम देर शाम तक घर में जांच कर रही थी। इस दौरान किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया गया और ना ही परिवार के सदस्यों को बाहर जाने दिया गया। घर के बाहर अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे।

फर्म मालिक के बेटे ने बताया रुटीन सर्वे
आरके ट्रेडर्स के मालिक सुभाष गर्ग फतेहाबाद की अग्रवाल सभा के प्रधान भी हैं। समाज में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा है। वह अपने कुशल व्यवहार व मिलनसार स्वभाव के कारण निर्विवाद रहे हैं। उनके बेटे ने बताया कि आयकर विभाग का यह रुटीन सर्वे किया गया है। उन्होंने आयकर विभाग की टीम का पूरा सहयोग किया है। जो भी दस्तावेज मांगे गए, वह सब दिखाए गए हैं।

जेवीजी ग्रुप की जांच करने पहुंची पटियाला आयकर विभाग की टीम
मंडी आदमपुर (हिसार)। जेवीजी ग्रुप के प्रतिष्ठान व घर पर मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की पटियाला की टीम सुबह करीब 6 बजे ही जेवीजी ग्रुप के हेड नरेश गर्ग के घर आदमपुर पहुंची। टीम ने अंदर पहुंचते ही सभी लोगों के मोबाइल एक जगह पर रखवा दिया। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विभाग की टीम तीन गाड़ियों में 5 अधिकारी, एक महिला व 1 पुरुष आईटीबीपी कमांडो पहुंचे। टीम द्वारा नरेश गर्ग के घर व प्रतिष्ठान पर जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर नहीं जाने दिया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई रेड मंगलवार रात्रि तक जारी थी। बता दें कि जेवीजी ग्रुप के संचालक मूलरूप से राजस्थान के सेरड़ा के निवासी हैं। पिछले करीब 40 साल से आदमपुर में रह रहे हैं। जेवीजी ग्रुप की इलेक्ट्रिक स्कूटी की कंपनी, काटन मिल, ऑयल मिल सहित अन्य संस्थान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें