रतिया। गांव सरदारेवाला में 24 वर्षीय युवक ने गांव के एक खेत में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने उसे पेड़ पर लटका देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। ब्राह्मणवाला चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक रिंकू की दादी जीतो बाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
दादी के अनुसार 24 वर्षीय रिंकू शराब के नशे का आदी था और मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। रिंकू बुढ़लाडा में वेल्डिंग की दुकान करता था। वह सोमवार शाम को घर से गया था, लेकिन वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह गांव के खेत में वह पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था।