फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू के गांवों में दस नंबरी नशा तस्करों का होगा हुक्का पानी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों में अब दस नंबरी नशा तस्करों के खिलाफ पंचायतों ने सांझा निर्णय लेते हुए उनके हुक्का पानी बंद करने के साथ-साथ सामाजिक बहिष्कार करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। गांव खाबड़ा स्थित पंचायत घर में जिंदगी संस्था द्वारा नशा मुक्त समाज का संकल्प लेकर आयोजित की गई चौपाल में यह निर्णय हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि मंडल कमिश्नर गीता भारती रही जबकि जिला परिषद के सीईओ अजय चोपड़ा, एसडीएम राजेश कुमार भी मौजूद रहे। इस फैसले की घोषणा सरपंच एसोसिएशन के खंड प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया ने की।
विज्ञापन

मंडल कमिश्नर गीता भारती ने कहा कि क्षेत्र में नशे के बढ़ते जाल पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के कठोर फैसले लिए जाने बेहद जरूरी हैं। यह किसी एक संस्था, पंचायत या किसी प्रशासनिक अधिकारी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इस नशा रूपी दानव से सबको मिलकर लड़ना होगा। जिंदगी संस्था की यह पहल सराहनीय है। इस तरह की चौपाल लगातार करनी चाहिए, इसमें प्रशासन से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिला पार्षद, ब्लाॅक समिति चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, विभिन्न गांवों के सरपंच और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने किया, जबकि सरपंच प्रतिनिधि बलजीत बैनीवाल ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।


चौपाल में यह लिए गए बड़े निर्णय

- गांवों में नशा तस्करों की जमानत न लेने के साथ-साथ दस नंबरी नशा तस्करों का पूर्ण सामाजिक बहिष्कार होगा।

- ग्रामीण स्तर पर खोले गए स्वास्थ्य केंद्रों में नशा पीड़ितों के उपचार के लिए अलग से हेल्प डेस्क लगेंगे।
- पंचायतें नशे के खिलाफ सामाजिक संगठनों के साथ कमेटियां बनाएंगी।

- नशा तस्करों की शिकायत को अनदेखा करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी नकेल कसी जाएगी।


ये लोग हुए सम्मानित
चौपाल में मंडल कमिश्नर गीता भारती व अन्य अधिकारियों ने ऐसे महिला-पुरूषों को सम्मानित किया, जिन्होंने विपरीत हालात में भी अपने बच्चों को सफलता के शिखर पर पहुंचाया। इनमें पीलीमंदोरी गांव के अमर शहीद विकास व मनोज के अभिभावकों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। गांव खाबड़ा के वरिष्ठ नागरिक मदनलाल शर्मा, गौरव सैनिक संगठन के प्रमुख रविंद्र ढाका, शिक्षक जयवीर लोयल, एवरेस्ट विजेता मनीषा पायल, धारनिया के समाजसेवी राधेश्याम जांगड़ा, पर्यावरण प्रेमी प्रदीप पोटलिया, नशा विरोधी मुहिम चलाने वाले डाॅ. एनडी शर्मा, गांव खाबड़ा की सावित्री सिहाग, गांव पीलीमंदोरी के जगदीश सिहाग, ढाबी कलां के सुरेंद्र सिंह, सुशीला सहारण, श्रुति मोंगा, जांडवाला बागड़ से कृष्ण भादू, चिंदड़ से रविंद्र सैनी, मताना से सतबीर सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें